फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों को नहीं मिले प्रमाण-पत्र, आक्रोश

Tue, 06 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षकों को उनके मूल प्रमाण-पत्र मंगलवार को भी नहीं मिले। इस पर उन्होंने डायट में हंगामा किया। साथ ही बीएसए से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। शासन ने परीक्षा पास कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों का टीईटी का मूल प्रमाण-पत्र वापस करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



प्रशिक्षु शिक्षक मंगलवार को प्रमाण पत्र वापस लेने के लिए डायट में जुटे। यहां प्रशिक्षु शिक्षकों को निराशा हाथ लगी। प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाण नहीं मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही हंगामा किया। उन्होंने डायट के प्राचार्य एवं बीएसए को ज्ञापन भी दिया।


कहा कि जल्द ही प्रमाण पत्र दिलवाएं जाएं। उन्होंने मौलिक नियुक्ति भी जल्द से जल्द कराने की मांग की है। इस मौके पर हरिभान मौर्य, अजय प्रताप सिंह, अजीत वशिष्ठ, अनु रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें