फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवती का अश्लील वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि बाजपुर (उत्तराखंड) निवासी युवक राकेश पिछले पांच साल से उसे ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बना रहा था। युवती के मना करने पर आरोपी ने उसकी एक अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया आईडी हैक की और उसी के नंबर से वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने राकेश के भाई लाखन, हरी, शनि और बहन गुड़िया से शिकायत की, तो सभी ने एक राय होकर उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता बीस दिन से पुलिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी।
शनिवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने सीओ टांडा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस ने आखिरकार पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी राकेश और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कीर्ति निधि आनंद का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें