फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बीस साल के इंतजार के बाद पूनम को मिली भारत की नागरिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बीस साल के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान की पूनम को भारतीय नागरिकता मिल गई है। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद परिवार में खुशी छा गई है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत पूनम को नागरिकता मिली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित बीपी कॉलोनी निवासी किराना कारोबारी पुनीत कुमार का विवाह 2005 में पाकिस्तान स्थित पेशावर के पास स्वात वैली निवासी पूनम के साथ हुआ था। पूनम ने इंटर तक की पढ़ाई पाकिस्तान में ही की है। उनके पिता दीनानाथ चावला पाकिस्तान में चाय पत्ती के थोक कारोबारी हैं। उनके परिवार के कई सदस्य दिल्ली के जनकपुरी में रहते हैं।
वर्ष 2004 में उनके पिता ने अपने परिजनों के साथ भारत में बसने का फैसला किया था। इसी क्रम में उन्होंने पहले अपने बेटे गगन चावला के साथ पूनम को दिल्ली भेज दिया। पूनम यहां अपनी बुआ के घर आ गई। पुनीत की भी पूनम के परिवार से रिश्तेदारी थी। वर्ष 2005 में पूनम और पुनीत का विवाह हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 2013 तक पूनम अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिये माता-पिता से मिलने मायके जाती रहीं। मगर इसके बाद उसके पासपोर्ट के नवीनीकरण की तिथि निकल गई। इस वजह से उसका न तो वीजा बना और न ही वह पाकिस्तान जा सकी। तब से वह लगातार भारत की नागरिकता पाने के लिए परेशान थीं। पिछले वर्ष 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद नागरिकता के लिए आवेदन किया। अब सीएए कमेटी के पास नागरिकता मिलने का मेल आ गया। सीएए कमेटी के सदस्य अजहर अली ने बताया कि पूनम को भारत की नागरिकता मिल गई है।
विज्ञापन




बिलासपुर के बांग्लादेशी को भी मिल चुकी है नागरिकता
बिलासपुर के मानपुर ओझा के अविनाश तपन को भी सीएए के तहत भारत की नागरिकता मिल चुकी है। उसे इसका लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें