फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूह और चुलिंग पंचायत को कंटेनमेंट जोन बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। जिले के पूह में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। प्रशासन ने मंगलवार रात 12 बजे से पूह पंचायत और चुलिंग पंचायत में आगामी आदेशों तक वाहनों और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इस दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों की आवश्यक वस्तुओं के लिए जरूरी सामान की दुकानों को खोलने के आदेश जारी किए हैं, बाकि सारी गतिविधियों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है, ताकि कोविड-19 के इस संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
पूह प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि यह सरकार की एक अच्छी पहल है, जिसका हम स्वागत करते हैं। सभी लोग मिलकर इस महामारी की जंग को जीतेंगे। इसके लिए हमारे गांव के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो ग्रामीणों को पंचायत के वार्ड सदस्यों के माध्यम से सभी आवश्यक वस्तुएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे इस संकटकाल में घरों पर ही रहे और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

एडीएम पूह अश्वनी कुमार ने कहा कि 1 से 10 मई के बीच कोरोना के मामलों में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि संक्रमित हुए लोगों में अधिक संख्या में बाहरी राज्यों से आए हुए मजदूर हैं। पूह खंड की चुलिंग पंचायत को भी आगामी आदेशों तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें