फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित हवा सेहत के लिए हानिकारक-डॉ. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध हवा का होना बेहद जरूरी है। अगर आपके आसपास की हवा शुद्ध नहीं है तो इसका आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। इस बात की जानकारी सैदनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतरराष्ट्रीय शुद्ध वायु युक्त आकाश कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानों और ग्राम सभा के निर्वाचित सदस्यों से कहा कि आप अपने खेत की मेड़ों पर पौधे लगा कर वायु प्रदूषण को कम कर सकते हैें। स्वास्थ्य प्रेरक एवं प्रशिक्षक डॉ. कुलदीप चौहान ने कहा कि बिना जन समुदाय की भागीदारी के दूषित हवा से मुक्ति नहीं मिल सकती। पर्यावरण को स्थानीय स्तर पर ही शुद्ध बनाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने व्यवहार इस तरह का बदलाव करें, जिससे प्रदूषण को बढ़ावा न मिलने पाए। उन्होंने कहा कि दूषित हवा के कारण ही टीबी, अस्थमा और सांस से संबंधित बीमारियां लोगों को अपने चपेट में ले रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बस्ती के पास कोई भी व्यावसायिक कारखाना, मशीन जो के प्रदूषण उत्पन्न करते हो नहीं होना चाहिए। पराली और अन्य अपशिष्ट पदार्थ, कूड़ा आदि भी बस्ती में नहीं जलाना चाहिए। इसका निस्तारण अब आधुनिक उपाय से किया जाना चाहिए। धूम्रपान भी सार्वजनिक नहीं होना चाहिए। इसका धुआं भी बहुत खतरनाक होता है। जो कि हवा में काफी समय तक बना रहता है और इसकी जद में आने वाले लोग शिकार होते रहते हैं। इस दौरान प्रधान हसीना, बाजदा बेगम, बलबीर सिंह, चंचल सिंह एवं ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के निर्वाचित सदस्य व आशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें