फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंडी समिति से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सुबह दस बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। रामपुर मंडी समिति से सैदनगर एवं चमरौआ विकास खंड के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। मिलक, बिलासपुर एवं शाहबाद की पोलिंग पार्टियां संबंधित मंडी समिति से एवं स्वार की पोलिंग पार्टियां संबंधित स्थान से रवाना होंगी।
विज्ञापन

रामपुर में पहले चरण में पंचायत चुनाव होने हैं। लिहाजा, यहां 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में 898 पोलिंग सेंटरों के 2129 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 1307667 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जो 678 ग्राम प्रधान, 34 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। रामपुर मंडी समिति से चमरौआ और सैदनगर विकास खंड की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि मिलक मंडी समिति, बिलासपुर मंडी समिति एवं शाहबाद मंडी समिति से क्षेत्रीय विकासखंड की पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। स्वार के सेंट फ्रांसिस स्कूल से स्वार टांडा की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी दस बजे से होनी शुरू हो जाएगी। बूथों पर पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियों को रिपोर्ट भी करनी होगी, जिससे स्पष्ट हो कि सभी पोलिंग पार्टियां समय से पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

विकासखंड - मतदाता - बूथ
शाहबाद - 225308 - 364
चमरौआ - 186178 - 298
मिलक - 231449 - 359
बिलासपुर - 183204 - 302
सैदनगर - 182341 - 319
स्वार - 299187 - 487
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें