फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान शुरू होने के साथ आने लगीं ईवीएम में तकीनीकी खराबी की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/शाहबाद/मिलक/टांडा/स्वार(रामपुर)। सोमवार को जिले में पांच विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद ही कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी कमी की शिकायतें सामने आने लगीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अमला भी तुरंत सक्रिय हो गया और खराब ईवीएम को बदलवाने के साथ ही तकनीकी खामी को दूर कराकर मतदान शुरू कराया गया। ईवीएम में दिक्कतों के कारण मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मिलक क्षेत्र के बरा गजेजा के बरा में बने बूथ में ईवीएम में खराबी आ गई। इसके बाद मिलक विधानसभा क्षेत्र के ही शाहबाद में नगर पंचायत में बने बूथ, प्राइमरी विद्यालय प्रथम में बने बूथ और सैफनी क्षेत्र के सागरपुर में बने बूथ पर भी ईवीएम में कमी की शिकायत दर्ज कराई गई। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में पिपलिया गोपाल, नसरतनगर, राजकीय इंटर कालेज में बने बूथ पर ईवीएम में कमी की शिकायत की गई। स्वार विधानसभा क्षेत्र के टांडा के बादली में बने बूथ पर ईवीएम में खराबी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके साथ ही स्वार के अगलगा उच्च प्राथमिक स्कूल में बने बूथ पर वीवीपैट में पर्ची फंसने की दिक्कत हो गई। प्रशासन ने हर सूचना पर तुरंत ईवीएम उपलब्ध कराई और तकनीकी खामी को दूर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें