अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरो पर हैं। पार्टियों के बड़े नेता अभी से रैलियां व रोड शो करने लगे हैं। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं ने पैंतरे चलने शुरू कर दिया है। कोई विवादित बयान देकर तो कोई विवादित काम करके चर्चा में आना चाहता है।
लेकिन यूपी के रामपुर जिले के अतंर्गत बिलासपुर विधानसभा में एक नेता ऐसा भी है जो सिर्फ जनता से संवाद करने में विश्वास रखता है। वो नेता है प्रदीप गंगवार। बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रदीप गंगवार पढ़े-लिखे तो हैं ही साथ ही वो जनता के अधिकारों की बात भी करते हैं। प्रदीप गंगवार स्नातक हैं।
पिता जी वकील हैं और माता जी अध्यापिका। पार्टी के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाने में पिछले काफी समय से सक्रिय हैं। क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूती देने में लगे प्रदीप गंगवार पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।
परिवार के लोगों ने पहले ही क्षेत्र के लोगों की बहुत मदद की है। अब प्रदीप गंगवार पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय होकर क्षेत्र की जनता का बड़े स्तर पर मदद करना चाहते हैं। कहने को तो बिलासपुर विधानसभा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 पर है लेकिन, विकास की आधारभूत जरूरतों से बहुत पीछे हैं।
सड़क, शिक्षा, पानी, बिजली, स्वस्थ्य की समस्याएं के निवारण के लिए कोई जरूरी कदम नही उठाया जा रहा है। राजनीति में पहली बार सक्रिय रूप से भाग ले रहे प्रदीप गंगवार स्वच्छ राजनीति के पक्षधर हैं। प्रदीप गंगवार से जनता के अच्छे संबंध हैं विकास में भरोसा रखते हैं। झूठे वादे करने वालों के सख्त खिलाफ हैं क्योंकि प्रदीप का मुख्य मकसद विश्वास के भरोसे जनता का दिल जीतना है।