फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किलो पॉलिथीन जब्त, चेतावनी दी

Sat, 30 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिबंधित की गई पॉलिथीन की बिक्री रोकने के लिए शनिवार को पालिका ने छापेमार अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों के साथ चलाए गए अभियान में टीम ने चालीस किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की। विक्रेताओं को भविष्य में पॉलिथीन की बिक्री न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए आदेश के बाद 20 जनवरी से पॉलिथीन की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद भी जिले में खुलेआम पॉलिथीन की बिक्री हो रही है। नगर क्षेत्र में पॉलिथीन की बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए पालिका ने शनिवार से कार्रवाई शुरू की।


पालिका के मुख्य खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी एमपीएस राठौर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कोतवाली पुलिस भी साथ में रही। कोतवाली के सामने पॉलिथीन विक्रेता नाजिम की दुकान से तीस किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की गई। मिस्टन गंज से काशिफ शमसी और डिग्री कालेज रोड से ताबिश की परचून की दुकान से करीब पांच किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की गई।
विज्ञापन



सभी दुकानदारों को भविष्य में पॉलिथीन की बिक्री पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी किए जाने की चेतावनी दी गई। टीम में सुरजीत सिंह, हेमेंद्र सिंह और संजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें