फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

Sat, 30 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिलेभर में उन्हें याद किया गया। सरकारी दफ्तरों में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बापू के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शनिवार को पुण्यतिथि थी। सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में फायर ब्रिगेड ने सायरन बजाया गया।
विज्ञापन



इसके बाद अफसर और कर्मचारी एकत्र हो गए। दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई। डीएम राकेश कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल समेत अन्य अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य सरकारी विभागों और स्कूल कालेज में भी राष्ट्रपिता को याद किया गया। वक्ताओं ने बापू के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कांग्रेसियों ने गांधी समाधि पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह, प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित, एसके अग्रवाल, महेंद्र सक्सेना, आमिर मियां, फैसल मियां, खालिद खां मौजूद रहे।
विज्ञापन



कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक फैसल खां ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सिफत अली खां, शहजादे अली, अहफाज खां, अयान खां, उजैर खां आसिम मलिक, महेश सैनी, शहवार, हाफिज, सूरज ठाकुर, सफी खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें