फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फुटेज के आधार पर हत्यारोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Fri, 09 Oct 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हुई संदीप सिंह चौहान हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में पूरी घटना का घटनाक्रम कैद हुआ है। फुटेज में समय सुबह 11 बजे के आसपास का दिख रहा है। वीडियो में घटनास्थल पर एक काली ब्रेजा कार और एक स्कूटी खड़ी दिखाई दे रही है। सड़क किनारे दीवार के पास धारीदार शर्ट पहने एक युवक (संदीप) खड़ा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक आते हैं और अचानक संदीप पर हमला कर देते हैं। हमले के बाद युवक जमीन पर गिर जाता है। इसी दौरान वहां से एक ट्रक गुजरता है। कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगती है और राहगीर आते-जाते दिख रहे हैं। पूरी वारदात के दौरान हमलावर बेहद बेखौफ अंदाज में दिखे।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी फुटेज के आधार पर हत्यारोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि संदीप पर पहले पांच राउंड फायरिंग की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

सीओ पीपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है और उसके आधार पर जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि संदीप का पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
00000
गांव में था संदीप का खाैफ
ग्रामीणों में चर्चा है कि संदीप आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह अक्सर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर वारदातें करता था। चोरी, मारपीट, रंगदारी जैसे मामलों में उसका नाम आता रहता था। गांव में भी उसका आतंक था। लोग उससे डरते थे और दूरी बनाकर रखते थे। कई बार पंचायतों में भी उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
सीओ पीपी सिंह के अनुसार संदीप पर कोतवाली के अलावा उत्तराखंड के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। हर बार जेल से छूटने के बाद वह किसी न किसी वारदात को अंजाम दे देता था। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद भी उसकी गतिविधियों में सुधार नहीं आया था। पुलिस भी उसकी गतिविधियों को लेकर बेहद परेशान थी और उस पर लगातार नजर रख रही थी।


000

ग्रामीणों में दहशत, तैनात किया गया पुलिस बल
संदीप की हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत भरा माहौल हो गया। लोग जहां-तहां इकट्ठा होकर वारदात की चर्चा कर रहे थे। लोग इसे पुरानी रंजिश का नतीजा बता रहे। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ का कहना है कि मृतक के भाई राजीव ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
0000
पत्नी बोली-दुश्मनों ने उजाड़ दी दुनिया
मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि संदीप की कई लोगों के साथ रंजिश थी। वह तीन दिन पहले ही उत्तराखंड के हल्द्वानी जेल से छूट कर आया था। इसके बाद से उसकी रेकी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को बदमाशों ने पति की हत्या कर उसकी दुनिया उजाड़ दी। उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी आराध्या तीन साल की और छोटा बेटा आदित्य छह माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें