फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िग्री कालेज से खदेड़े शोहदे, हड़कंप

Fri, 24 Mar 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला  ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिले की पुलिस तीसरे दिन जागी और छेड़छाड़ करने वाले शोहदों को शहर में छापामारी करके तलाशा। राजकीय महिला डिग्री कालेज के आसपास चेकिंग करके शोहदे खदेड़े गए। इस कार्रवाई से हड़ंकप मच गया। बाद मों शोहदों को नसीहत देकर और परिजनों को बुलाकर उनके आने पर लिखवाकर लेकर छोड़ा।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने सीट पर बैठते ही प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के सख्ती के साथ आदेश जारी कर दिए। डीजीपी के आदेश  पहुंचते ही तीसरे दिन पुलिस सक्रिय हो गई। एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन करके गुरुवार को महिला  खाना इंचार्ज ऊषा तोमर  को  प्रभारी बनाया गया। स्क्वाड में आठ महिला सिपाही, दो पुरुष कांस्टेबल भी मौजूद  हैं। गुरुवार को पुलिस ने महिला  डिग्री कालेज के पास छापेमारी की। इस दौरान वहां से दो युवकों को पकड़ा। उनको थाने लाकर पूछताछ की गई और परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी गई और लिखवाकर लिया गया फिर छोड़ा। उसके  बाद खुर्शीद कन्या इंटर कालेज के अलावा अन्य इंटर कालेेजों के आसपास छापामारी की।  
विज्ञापन


  पुलिस  को आता देखकर युवक मौका पाकर वहां से फरार हो गए। उसके बाद  इस टीम ने  सिविल लाइंस में स्थित कई कोचिंग सेंटरों के  आसपास  खड़े बाइक  सवार युवकों को  वहां पर खड़े होने का कारण पूछा। नहीं बता पाने पर पुलिस ने  इन युवकों को वहां से दौड़ा लिया। उसके बाद पुलिस  ने इसके अलावा सड़कों व गालियों के किनारे खड़े होने वाले   लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्यवाही से  युवकों में हड़कंप मच गया।  आए  दिन कालेज व कोचिंग आने वाली छात्राओं के साथ लगातार  वारदातें हो रही हैं। इस तरह से इन घटनाओं  पर अब  अकुंश लगेगा। स्क्वाड प्रभारी ने बताया कि यह अभियान नियमित चलेगा। शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में पकड़े गए कुछ युवकों को परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें