रामपुर। दिल्ली में गड़बड़ी वाली घटनाओं के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रही। सुबह से ही जगह-जगह पुलिस तैनात रही। पुलिस ने कई जगह चेकिंग अभियान भी चलाया। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। पूरे जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
दिल्ली में कुछ दिनों पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल हो गया था।जिसमे काफी लोगों की जाने तक चली गई थी।उसके बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया था। जुमे पर पुलिस को खास तौर पर ताकीद किया गया था। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पुुलिस तैनात रही। पूरे जिले में शांति बनी हुई है।