फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सोना तस्करी के छह संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को टांडा कोतवाली पुलिस ने सोना तस्करी के संदेह में नगर के छह युवकों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर से पुलिस ने 12 से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके शरीर से दो करोड़ का सोना बरामद हुआ था। उनकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने ये कार्रवाई की है। हालांकि, पुलिस अभी युवकों को हिरासत में लेने से इन्कार कर रही है। नगर में बीते कई वर्षों से खाड़ी देशों से सोने के तस्करी हो रही है। जिसमें नगर के दर्जनों युवक समूह बनाकर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने खाड़ी देशों से आए टांडा के एक दर्जन से अधिक युवकों के पास से 98 लाख से अधिक के गुटखे और सिगरेट बरामद किए थे। माल जब्त कर उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट के बाहर लखनऊ पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया था और कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने पेट में सोना होने की बात स्वीकार की थी। आरोपी सोने के कैप्सूल निगल लेते थे। बाद में पुलिस ने उनके पास से दो करोड़ का सोना बरामद किया था। उनकी निशानदेही पर ही सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर टांडा के छह युवकों को पकड़ लिया। थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस पूरे गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, थाना पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेने से इन्कार किया है।


लखनऊ में एयरपोर्ट पर चेकिंग में बच निकले थे तस्कर
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शनिवार को शारजाह व जेद्दा की उड़ानों से आए 12 से अधिक तस्करों को लखनऊ की सरोजनीनगर पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर से दबोच लिया था। तस्करों के पास से करीब दो करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ, जिसे ये सभी शरीर में छिपाकर लाए थे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया था कि वे सोने को कैप्सूल के रूप में शरीर के भीतर छिपाकर लाए हैं। सभी तस्कर रामपुर जिले के रहने वाले हैं। इसके बाद आरोपियों के शरीर से सोने को निकलवाया गया था। इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। आरोपी एयरपोर्ट पर चेकिंग से बचकर बाहर आ गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस द्वारा युवकों को गिरफ्तार करने या दबिश देने की जानकारी नहीं है। यदि लखनऊ से सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल श्रीवास्तव, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें