रामपुर। सांसद आजम खां के करीबी माने जाने वाले इस्लाम ठेकेदार को कोतवाली पुलिस ने रविवार की दोपहर उनके घर से उठा लिया है। इस्लाम ठेकेदार के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण में कई मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वार रोड पर घोसियान मोहल्ले में काफी लोग रह रहे थे। उन लोगों का आरोप है कि सांसद आजम खां ने रामपुर पब्लिक स्कूल बनवाने के लिए स्वार रोड पर स्थित यतीमखाने में रहने वाले लोगों को वहां से बेदखल उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस मामले में कई लोगों ने कोतवाली थाने में इनके खिलाफ तहरीर दे रखी थी। इस मामले में तत्कलीन सीओ आले हसन खां ,आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू,इस्लाम ठेकेदार, सिपाही धर्मेद्र सपा कार्यकर्ता वीरेंद्र गोयल और 15 बीस अज्ञात लोगों रिपोर्ट दर्ज है। रविवार दोपहर को कोतवाली पुलिस ने सूूचना के आधार पर इस्लाम ठेकेदार के घर पर छापा मारकर उनके घर से उठा लाई। पुलिस आधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ नहीं बता रही है।