फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नदी में बच्चों को खड़ा कर फोटोग्राफी करने के मामले में पुलिस की जांच जारी

Tue, 25 Aug 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रुस्तमनगर में घूघा नदी पर पुल की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं के फोटो-वीडियो बनाने के मामले में छह लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें एक पूर्व प्रधान, उसका बेटा और आजाद समाज पार्टी के तीन पदाधिकारी शामिल हैं। इस कार्रवाई से गांव में खलबली है और कुछ नामजद लोग घरों से हटे हुए हैं। एएसपी अनुराग सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही गुणदोष के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी में खड़ा करने और उनकी फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने का आरोप है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पुल बनवाना चाहते थे, यह नासमझी में हुआ होगा। पूर्व प्रधान नूर हसन ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ मौके पर थे और अफसरों ने ही छात्राओं का ज्ञापन लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें