फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लिंग परिवर्तन प्रकरण में पुलिस को मिले कुछ अहम सुराग

Sat, 19 Jul 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। युवक का लिंग परिवर्तन कराने के मामले में शाहबाद पुलिस को दिल्ली पुलिस की ओर से अहम सुराग मिले हैं। प्रकरण में किन्नर समेत दो लोग जेल जा चुके है। आगे की कार्रवाई में पुलिस अन्य पर शिकंजा कस सकती है।
विज्ञापन

26 जून को पटवाई क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को उसके ही साथी किन्नरों ने जूस में बेहोशी की दवा पिलाकर उसका प्राइवेट पार्ट कटवाकर लिंग परिवर्तन करवा दिया था। शादीशुदा युवक डांसर का लिंग परिवर्तन होने के बाद पीड़ित की पत्नी और भाइयों के होश उड़ गए थे। लिंग परिवर्तन करने के मामले में पीड़ित युवक की पत्नी ने किन्नर रुबीना और उसके साथी विकास के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस इस मामले की गहराई तक पहुंचने और वास्तविक घटना तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। साथ ही कई किन्नरों समेत करीब पांच से छह मोबाइल के नंबरों को सर्विलांस पर लगवा दिया था।
उधर लिंग परिवर्तन करने वाले सर्जन और संबंधित अस्पताल की तलाश में शाहबाद से पुलिस दिल्ली गई थी, लेकिन पुलिस को कोई खास साक्ष्य नहीं मिला था, जिसके बाद पुलिस जांच के लिए दोबारा दिल्ली गई थी। पुलिस ने इस केस से सबंधित कई अस्पतालों में सर्जन से बात की थी। पुलिस सूत्रों की माने तो इससे संबंधित पुलिस को कुछ अहम साक्ष्य मिले है, जिन पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस इस जांच में जुटी हुई है कि लिंग परिवर्तन युवक की मर्जी से हुआ है या फिर बेहोश करने के बाद जबरदस्ती कराया गया है। उधर संभावना है कि इस केस से संबंधित कई चेहरे ओर बेनकाब हो सकते है। पुलिस का दावा है कि वह इस केस का जल्द खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें