फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लिए 12 जगहों पर तैनात पुलिस

Thu, 28 Mar 2019 11:35 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया को निरीक्षण करते एसपी शिवहरि मीना। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 नामांकन के लिए 12 जगहों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है ताकि कोई भी प्रत्याशी या उसका साथी कोई हंगामा नही कर सके। कुछ दिन पहले  लोक सभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से आचार संहिता लागू हो गई थी। उसके बाद से प्रशासन ने चुनाव को शांति पूर्ण  ढंग से निपटाने के लिए सभी को सख्त आदेश दे रखे हैँ। उसी के तहत शुुरु हुए नामांकन को लेेकर पुलिस महकमा और प्रशासन महकमा भी एलर्ट हो गया है।

उसी  सुरक्षा की दृष्टि से एसपी  शिव हरि मीना के आदेश पर एएसपी अरुण कुमार की देखरेख में अलग-अलग 12  स्थानों पर बैरियर और बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस व्यवस्था की गई है।  चार पुलिस उपाधीक्षक, 12  थाना प्रभारी,  दस  निरीक्षक, तीस  उपनिरीक्षक, 73 हेड आरक्षी, 140  आरक्षी, तीस महिला आरक्षी,  दो सेक्शन पीएसी तथा यातायात पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नामांकन के लिए लगाए गए पुलिस बल की ड्यूटी को एसपी द्वारा चेक किया गया। साथ ही सभी को अपने-अपने  प्वाइंट पर सही से ड्यूटी करने के दिशा निर्देश देने के साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई भी हरकत किए जाने पर उसकेे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने आदेश दिए गए है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें