रामपुर। ज्वाला क्लब के मैदान पर शिवा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बुधवार को पॉयनियर क्लब और पुलिस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉयनियर क्रिकेट क्लब ने गौरव के 40 और अब्दुल के 20 रन की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस क्रिकेट क्लब ने छह विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। जिसमें कप्तान पवन ने 48 और अमित ने 41 रन का योगदान दिया। मैच में अंपायरिंग हाजी रिजवान और समीर ने की जबकि स्कोरिंग रेहान ने की। इस दौरान मोहम्मद सलीम खां, मोहम्मद फैजी, नाजिम खां आदि मौजूद रहे।