रामपुर। पुलिस ने सोमवार की सुबह किशोरी की हत्या के आरोप में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग बताया जा रहा है।
शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी 18 जनवरी को अचानक घर से गायब हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। 21 जनवरी को उसका शव घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में मिला था।जिसके बाद पुलिस भी आ गई थी।पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।इस मामले मेेें हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने दो टीमों का गठन किया था।लगातार दोनों टीमेें जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को तीन लोगों का नाम प्रकाश में आ गया था। सोमवार तड़के को पुलिस केेे गश्त के दौरान सूचना मिली कि किशोरी की हत्या करने वाले दो आरोपी बाइक से गांव हिम्मतपुर की ओर से शाहबाद की तरफ से आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया,तो बाइक पर सवार आरोपी बब्बू बेग तथा इसरारूद्दीन द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने के नियत से फायर करने लगे।पुलिस द्वारा अपना बचाव करते हुए बदमाशों पर फायर किया तो दोनों अभियुक्तों के गोली लग गई।जिससे वह घायल हो गए।बाद में दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेेजा गया था। बाद में पुलिस ने बचे तीसरे नाबालिग आरोपी बड़ागांव चौराहे से गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाशों का पुलिस की सुरक्षा में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया जा चुका था। वहीं एसपी ने आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उन्होंने किशोरी के दुपट्टे से ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था।