फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बसपा नेता के जुड़वा भाई को उठाया, बवाल

Sun, 21 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार रात तोपखाना रोड पर नारेबाजी और प्रदर्शन करते डा. तनवीर के समर्थक।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदरसा कोहना कब्रिस्तान की खुदाई मामले में विरोध करने वाले बसपा नेता डा. तनवीर समेत 19 लोगों के खिलाफ मुतवल्ली द्वारा रिपोर्ट लिखाए जाने और शनिवार रात करीब नौ बजे डा. तनवीर के क्लीनिक पर सीओ द्वारा भारी पुलिस बल के साथ दबिश देकर उनके भाई को उठाने पर बवाल शुरू हो गया।
विज्ञापन


विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। तोपखाने पर लोगों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने क्लीनिक में तोड़फोड़ करके मरीजों के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद तनवीर समर्थक कोतवाली पहुंच गए और वहां पर हंगामा शुरू कर दिया।

रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बवाल बढ़ने पर पुलिस ने लाठी फटकार भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान हवाई फायर भी किए गए। साथ ही डा. तनवीर समेत 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बवाल की सूचना पर डीएम-एसपी समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मदरसा कोहना कब्रिस्तान की खुदाई शुक्रवार को की जा रही थी, जिसमें मानव अस्थि-पंजर भी मिले थे। बसपा नेता डा. तनवीर खां ने कार्यकर्ताओं और मुहल्ले के लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार को भी बसपाइयों ने शहर में जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। प्रशासन के  खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी। 

इस मामले में मुतवल्ली दानिश खां की ओर से दी गई तहरीर पर एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नया मोड़ आ गया। दानिश खां की ओर से यह रिपोर्ट कराई गई कि शनिवार को कुछ लोगों ने एक राय होकर जेसीबी लाकर कब्रों की खुदाई कर दी। विरोध करने पर उनके साथ गाली गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बसपा नेता डा.तनवीर अहमद, बसपा के शहर अध्यक्ष महेश सागर, इमरान खां, मुईन खां, मोहसिन खां, फैजान शाह, दाउद खां, भगवत सिंह, अबसद, जुबैर खां, अबरार, गुड्डू, मुजाहिद खां समेत 19 लोगों का नाम शामिल थे।

उधर, शनिवार रात करीब नौ बजे सीओ सिटी आलेहसन के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस के साथ डा. तनवीर के तोपखाना स्थित क्लीनिक पर दबिश दी गई। इस दौरान वहां मरीजों को देख रहे तनवीर के भाई डा. महमूद खां को पुलिस ने जबरन उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और कोतवाली ले गई। तनवीर का आरोप है कि पुलिस ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की और मरीजों के साथ अभद्रता की।

डा. तनवीर के भाई को उठाए जाने के बाद भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने विरोध में जाम लगा दिया। नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। डा. तनवीर का कहना है कि एसपी से मिलकर मामले में बात की जाएगी। देर रात तक लोग तोपखाना पर डा. तनवीर के क्लीनिक जमे हैं। अगली रणनीति तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें