फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आजम खां से अजीमनगर थाने की पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाने की पुलिस ने रविवार को सांसद आजम खां के जौहर यूनिवर्सिटी में पूछताछ की। कोसी नदी की जमीन को लेकर दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस ने सांसद के बयान लिए। अजीमनगर एसओ अमरीश कुमार ने सांसद आजम खां के पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सांसद आजम खां पर लगभग 88 मुकदमे दर्ज हैं। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकदमों में पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) आजम खां से कई बार पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद अन्य कई मामलों में पुलिस नेे आजम खां को थाने में आकर बयान दर्ज कराने का नोटिस दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। रविवार को सांसद आजम खां रामपुर में थे और वह जौहर यूनिवर्सिटी में मौजूद थे। इस दौरान दोपहर के वक्त अजीमनगर थाने की पुलिस जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गई और कोसी नदी की जमीन के मामले में दर्ज एक मुकदमे के बारे में उनसे पूछताछ की। यह मुकदमा राजस्व विभाग की ओर से दर्ज कराया गया था। अजीमनगर थाना प्रभारी अमरीश कुमार नेे इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुकदमे के विवेचक एपी मिश्रा नेे सांसद के बयान दर्ज किए हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि सांसद ने पूछताछ में पुलिस को क्या बताया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सांसद से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें