फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तस्करों से मुठभेड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस

Thu, 27 Nov 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। गांव रम्पुरा काजी क्षेत्र में सोमवार देर रात वन विभाग और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मुठभेड़ की सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात वन तस्करों के गुजरने की सूचना पर ऊधमसिंह नगर के वन कर्मी रम्पुरा काजी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से भरे कुछ संदिग्ध वाहन वहां से निकले, जिसके बाद वन विभाग टीम और संदिग्धों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई। इसी को लेकर मुठभेड़ की अफवाह फैल गई। गदपुर के सीओ विभव सैनी ने बताया कि देर रात पुलिस को मुठभेड़ की सूचना मिली थी, जिस पर केलाखेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गोली चलने या भिड़ंत की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्वार रेंजर सुरेश जोशी ने भी कहा कि मौके पर किसी तरह की मुठभेड़ नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें