फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गोली मारकर पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस ने दबोचा

Mon, 24 Nov 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। अवैध संबंधों का विरोध करने पर गोली मारकर पत्नी की हत्या के आरोपी रायपुर मजरा निवासी रामवीर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के मूढापांड़े थाने के गांव भजनपुरी निवासी भरतपाल सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी शीला का शादी करीब दस साल पहले रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा निवासी रामवीर सिंह के साथ की थी।
आरोप लगाया कि दामाद के गांव की किसी महिला से संबंध हो गए, जिंसकी जानकारी शीला को हुई तो उसने विरोध किया। इसपर रामवीर ने शीला की पिटाई की। इसकी जानकारी शीला ने उन्हें भी फोन पर दी। तब उन्होंने रामवीर को कई बार समझाया था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 9 बजे शीला खाना लेकर रामवीर के पास पहुंची तो रामवीर ने अंटी से तमंचा निकालकर सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि पत्नी अपने पति पर शक करती थी, जिस कारण आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें