बिलासपुर के मीरीपीरी खालसा एकेडमी नवाबगंज में गुरुवार को खिलाड़ियों का सम्मान समारोह विद्यालय की प्रबंध समिति ने मनाया। इसमें प्रधानाचार्य हरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि उत्तराखंड के नानकपुरी टांडा में सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। इसमें यूपी और उत्तराखंड के 120 स्कूलों से 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
उनके विद्यालय के खिलाड़ियों ने 11गोल्ड, सात सिल्वर और तीन कांस्य पदक जीतकर ओवर आल ट्राफी पर कब्जा किया था। उनके विद्यालय के छह खिलाड़ियों मखछिंद्र सिहं, दिलबाग सिंह, नितिन हुड़िया, जगरुप सिंह, सतेंद्र सिंह, अनुराधा गंगवार का 27 दिसंबर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली 20वीं राष्ट्रीय सीबीएसई एथलेटिक्स के लिए चयन हुअा है।
चेयरमैन कैप्टर जगतार सिंह, प्रबंधक बिक्रम सिंह, हरबंश सिंह आदि ने सभी चयनित खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।