फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी जिले भर में कई लोगों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भी जिले में कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरु नानक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई। जिसमें घर-घर जाकर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया और पौधे भेंट किए। इसके बाद समिति के सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर सोसायटी के सेवादार निरवैर सिंह, अमरदीप सिंह, जयदीप सिंह, मंदीप सिंह, जगजीत सिंह ,शेरू, रॉकी, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव ने भमरौवा मंदिर से लेकर विद्यालयों आदि में पौधरोपण किया। उन्होंने इस वर्ष पांच हजार पौधे रोपित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उनके साथ राकेश विश्वकर्मा, सुनील सक्सेना मौजूद रहे।
अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के सदस्यों ने भी स्वार, सैफनी शाहबाद, बिलासपुर, तथा नगर में कई स्थानों पर पौधरोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल,प्रतिभा अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, सचिव बीना अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, रितिक अग्रवाल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव उपगम्य प्रसार समिति की ओर से समिति के संस्थापक डॉ. राजीव मिश्रा ने सदस्यों के साथ अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर समिति के उपसंस्थापक अंबर वशिष्ठ, अध्यक्ष हर्षवर्धन, अमन सक्सेना, मुकेश कुमार, साहिल सक्सेना, विजय रस्तोगी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। हेरीटेज चिल्ड्रेन एकेडमी में संस्थापक गंगासरन पांडेय पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रीना दूबे, एलआर कुशवाह, आलम खां, महेन्द्र पांडेय, मंजुल पांडेय, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे। बीडीएम पब्लिक स्कूल में भी पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की तरफ से निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस मौके पर चेयरमैन अचल राज मिश्रा, प्रधानाचार्या नमिता दीक्षित, रोहित शर्मा, प्रगति शर्मा, नेहा शर्मा, पूजा दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें