फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टांडा में पाइपलाइन लीकेज तो हुई ठीक, लेकिन बदहाल सड़क बनी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम ने गड्ढे खोदकर की मरम्मत, सड़क नहीं की ठीक, व्यापारी और स्थानीय लोग नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा। नगर के मुख्य मार्ग पर जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज को लेकर प्रकाशित खबर के बाद विभाग ने कुछ स्थानों पर मरम्मत का कार्य तो कराया, लेकिन यह कार्रवाई अधूरी साबित हो रही है। लीकेज ठीक करने के लिए सड़क पर कई जगह गड्ढे खोदे गए, मगर बाद में सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
इससे मुख्य मार्ग जगह-जगह से उखड़ गया है और लोगों के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर सड़क को बदहाल हालत में छोड़ दिया गया है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और व्यापारी नेता सलीम कसगर, जैनुल, अकील, शरीफ आदि ने मांग की कि जल निगम केवल लीकेज ठीक करने तक सीमित न रहे, बल्कि सड़क की समुचित मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थायी समाधान हो सके।
एसडीएम राजकुमार भास्कर ने बताया कि संबंधित विभाग को आदेशित किया जाएगा कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाए, जिससे लोगों को हो रही असुविधा दूर हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें