फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बार चुनाव में तेज हुई हलचल, दावेदार घर-घर पहुंचकर मांग रहे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी के तीसरे सप्ताह में होंगे चुनाव, शीतकालीन अवकाश के बीच भी बढ़ी सरगर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कड़ाके की ठंड के बीच बार एसोसिएशन के चुनाव ने माहौल को गर्मा दिया है। शीतकालीन अवकाश के बाद भी दावेदारों ने जनसंपर्क अभियान में तेजी ला दी है। दावेदार और उनके समर्थक वोट के लिए वकीलों के घर-घर जाकर समर्थन मांग रहे हैं।
बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पिछले दिनों घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनवरी के तीसरे सप्ताह में चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। फिलहाल शीतकालीन अवकाश के कारण कचहरी परिसर शांत है, लेकिन चुनावी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन में अध्यक्ष, महासचिव समेत कुल आठ पदों के लिए चुनाव होना है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अभी समय है, लेकिन उससे पहले ही दावेदारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दावेदारी जताई है, वहीं महासचिव पद के लिए भी कई नाम सामने आए हैं।
सभी दावेदार साथी अधिवक्ताओं से संपर्क के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। साथ ही होटलों में बैठकों और मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। चुनाव नजदीक आते ही गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।

बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बार की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराया जाना है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। -सतनाम सिंह मट्टू, अध्यक्ष बार एसोसिएशन
विज्ञापन



इन पदों पर होगा चुनाव
अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष दस साल से ज्यादा, उपाध्यक्ष दस साल से कम, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, संयुक्त सचिव प्रचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें