फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायनियर क्लब ने एकता क्लब को 26 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए कराई जा रही सीनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता केे सातवें मैच में पायनियर क्लब ने एकता क्लब को 24 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

शहीेद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पायनियर क्लब और एकता क्लब के मध्य मैच खेला गया। जिसमें एकता क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। पायनियर क्लब की टीम ने 20 ओवर में120 रन बनाए। जिसमें गौरव ने 38 और आदिर ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए जहांगीर और अरहम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एकता क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 94 रन बनाकर आउट हो गई। पायनियर क्लब के गौरव मैन आफ द मैच रहे। अंपायर विवेक कुमार और अमित सक्सेना रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार और उप क्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें