रामपुर। मसवासी में पानी के कटान से जमीन में धंसा खटीमा-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग। संवाद
- फोटो : RAMPUR
खटीमा-पानीपत मार्ग का पिलर धंसा, रूट डायवर्ट
मसवासी। कोसी नदी के तेज बहाव से बहते पानी से खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग का पिलर जमीन में धंस गया। जिसके चलते नवनिर्मित मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने मार्ग गुजरने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
हाल ही में खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग का नवनिर्माण हुआ था। बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश व रामनगर बैराज से भारी मात्रा में छोड़े गए पानी से कोसी नदी का जलस्तर उफान पर है। कोसी नदी के पानी के तेज बहाव से पट्टीकलां में नवनिर्मित खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग का पिलर जमीन में धंस गया, जिसके चलते मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों पर रोक लगा दी है। जबकि, आने जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर एक ओर से निकाला जा रहा है।