फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सरकारी दफ्तरों में अब लगेगी मोदी-योगी की तस्वीर 

Mon, 27 Mar 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में अब पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगेगी। इन आदेशों का तीन दिन के भीतर पालन करना होगा। यदि इसके बाद भी यह तस्वीर नहीं लगेगी तो कार्रवाई की जाएगी। यह फरमान प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव औलख ने अफसरों को जारी किया है।

सरकार बदल गई लेकिन अभी सरकारी मशीनरी के चेहरे नहीं बदले हैं, मगर, अब पूर्व सरकार के फैसलों पर विचार करना शुरू कर दिया गया है। प्रदेश सरकार में सरकार बदलने के बाद अब प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव औलख ने प्रशासनिक अफसरों को आदेश दिया है किअब सरकारी दफ्तरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाई जाए। इस आदेश के मुताबिक सभी सरकारी दफ्तरों में महापुरुषों के साथ ही पीएम व सीएम की तस्वीर होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि कहीं पर पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो लगी पाई जाती है तो विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि दफ्तरों का औचक मुआयना होगा। तस्वीर के बारे में लोगों से भी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने अफसरों को इस संबंध में साफ निर्देश दिया है कि  किसी भी तरीके की लापरवाही नही होने दी जाएगी। इस मौेके पर जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, अभय गुप्ता, प्रेमपाल सिंह सैनी, राजीव मांगलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें