फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में पिकअप गहरे गड्ढे में पलटी, चालक घायल

Mon, 30 Jun 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
फोटो - मसवासी में खड्ड में पलटी पिकअप
विज्ञापन
मसवासी। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा पलटी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर मानपुर उत्तरी के पास दरोगा फार्म के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर से पिकअप में कीटनाशक दवाइयां लेकर चालक आकाश कुमार टांडा जा रहा था। रास्ते में एक अन्य कार के अचानक ओवरटेक करने पर पिकअप बचाने के प्रयास में आकाश कुमार ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक आकाश कुमार को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। करीब सवा नौ बजे क्रेन की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें