फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खैर की लकड़ी के साथ पिकअप पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम। थाना मिलकखानम क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खैर की प्रतिबंधित लकड़ी से भरी पिकप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ समुचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और कोर्ट में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन




शनिवार को वन विभाग की टीम ने सुरजन सिंह निवासी ग्राम अहमदनगर कलां, तहसील टांडा जनपद रामपुर को पिकप सहित पकड़ा। वाहन में करीब 23 कुंतल खैर की प्रतिबंधित लकड़ी भरी हुई थी। बरामद लकड़ी से भरे वाहन को सलारपुर रेंज कार्यालय में खड़ा करा दिया गया है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिलकखानम में प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि इस मामले में सुरजन सिंह के अलावा बिंदर उर्फ बलराज निवासी ग्राम कोलकाता, थाना गदरपुर को भी नामजद किया गया है। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें