फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर में चोरों ने दो वाहनों से उड़ाया पेट्रोल

विज्ञापन
नित्थर में इन वाहनों से चोरों ने उड़ाया तेल। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में पेट्रोल चोरी के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। नित्थर आनस में सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों से पेट्रोल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस वजह से वाहन चालक अजीत ठाकुर और सतीश कुमार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही गाड़ी के साथ छेड़छाड़ भी की गई है।
विज्ञापन

चोरों ने गाड़ी से तेल निकालने के लिए पाइप काटी है। पेट्रोल करीब 30 किलोमीटर दूर होने की वजह से वाहन चालकों को काफी मशक्कत कासामना करना पड़ा। नित्थर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई टेक चंद ने बताया कि इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
शकरोली में गाड़ी के टायर चुराए
शकरोली में पेश आए एक अन्य मामले में सड़क किनारे खड़ी एक कार के टायर सहित चक्के चोरी होने का मामला सामने आया है। यह गाड़ी हीरा सिंह कटोच की थी। इस घटना से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। स्थानीय निवासी अजीत ठाकुर, मनमोहन कटोच, सतीश कुमार, महेंद्र कुमार और मान सिंह ने कहा कि इस तरह के मामले बढ़ने से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई कि रात के समय क्षेत्र में गश्त करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें