रामपुर बुशहर। रामपुर में दो साल के बच्चे समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित एक ही परिवार के सदस्य है। सभी संक्रमितों को एसजेवीएन कॉलोनी दत्तनगर में होम आइसोलेट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 52 सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें रामपुर के तहत 11, बीएमओ ननखड़ी से 19 और खनेरी अस्पताल में 22 सैंपल थे। इसमें से 48 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि एक परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
सभी को एसजेवीएन कॉलोनी दत्तनगर में होम आइसोलेट किया गया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि वीरवार को खनेरी अस्पताल में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।