फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने एसटीएच में दम तोड़ा

Thu, 12 Nov 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की दो दिन बाद एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में रामपुर के हाजीनगर निवासी 52 वर्षीय चुन्नी लाल की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

चुन्नीलाल की दो बेटियों की 15 नवंबर को शादी होनी है, इसके लिए वह नौ नवंबर को बाइक से अपने ममेरे भाई भोला (62) के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। गदरपुर के बलखेड़ा मोड़ के पास बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में चुन्नीलाल और भोला निवासी नत्थू मढै़या रामपुर घायल हो गए। दोनों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां से सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। चुन्नीलाल ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था जबकि भोला की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें