फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस-धूप ने किया बेहाल, बारिश का इंतजार

Tue, 17 Jul 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में गर्मी के दौरान सड़क पर कुछ इस तरह से निकले लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
 लगातार निकल रही तेज धूप और बढ़ी आर्द्रता ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम में बढ़ी उमस और गर्मी के कारण लोग एक बार फिर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन, आर्द्रता के कारण  बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया।             

तीन-चार दिन तक थम-थम कर हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया था। बारिश के कारण आसमान में बादल छाए रहते थे। जिस कारण धूप की तपिश और आर्द्रता दोनों से राहत थी। लेकिन, रविवार सुबह से ही आसमान बिलकुल साफ है। तेज धूप सुबह से ही लोगों के पसीने छुड़ा रही है तो वहीं आर्द्रता के कारण बढ़ी उमस बेहाल कर रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान में सोमवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन, अधिक उमस के कारण अहसास अधिक तापमान का ही हुआ। मंगलवार को आर्द्रता 70 से 95 फीसदी के बीच रही। जो कि सुबह के वक्त और शाम के बाद अधिक रही। जिस कारण इस समय में मौसम में उमस काफी रही।
विज्ञापन


उमस के कारण शरीर   चिपचिपा बना रहा तो कमरों में भी रूकना मुश्किल भरा रहा। लोगों को आने वाले दिनों में फिर बारिश की उम्मीद है। जिससे मौसम में कुछ राहत मिल सके। वहीं किसान भी धान की फसल को लेकर आसमान ताक रहे हैं और झमाझम बारिश की आस लगाए बैठे हैं।  ताकि समय से धान की रोपाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें