फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद डिस्पेंसरी देवथान में 6 साल से लटका ताला

विज्ञापन
राजकीय आयुवैदिक औषधालय देवथान में लगा ताला - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की कोटी पंचायत में स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी देवथान पर छह सालों से ताला लटका हुआ है। इसके विरोध में वीरवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने निरमंड तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसान सभा की अगुवाई में ग्रामीणों ने इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद किसान सभा ने तहसीलदार देवी सिंह कौशल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। इसके माध्यम से लोगों ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के खाली पदों को भरकर उन्हें खुलवाने की मांग उठाई।
किसान सभा निरमंड के खंड इकाई अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सचिव देवकी नंद ने कहा कि इस डिस्पेंसरी का उद्घाटन वर्ष 2006 में किया गया था। डिस्पेंसरी से देवथान, अमतुआ, पकोरा, ठारवा, जौवा, कोटी, कथैलड़ी, रेवशड़ और दगोट के ग्रामीणों को लाभ मिलता था। इससे लोगों को क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही थी। मगर वर्ष 2015 से डिस्पेंसरी पर ताला लटका है। इसकी वजह यह है कि यहां चिकित्सक, फार्मासिस्ट का पद खाली है। इस कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए कई किमी दूर निरमंड जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से डिस्पेंसरी के रिक्त पदों को जल्द भरने और डिस्पेंसरी के भवन की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। इस मौके पर प्रकाश, कुलदीप, श्याम सिंह, कांशी राम, ईश्वर, डोली, बिरमा, राजकुमारी और तारामणी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें