फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला के रल्ली में चरस के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर रल्ली के समीप पुलिस ने एक नेपाली मूल की महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम को थाना प्रभारी रिकांगपिओ पदम देव टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कड़छम से रल्ली की तरफ आ रही नेपाली मूल की महिला नीता लामा (33), पुलिस को देखकर वापस जाने लगी। पुलिस ने शक के आधार पर महिला तलाशी के लिए रोका।
इस दौरान महिला ने एक बैग को सतलुज नदी की तरफ फेंकना चाहा, लेकिन बैग एनएच पांच पर लगे क्रैश बैरियर से टकराकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसके भीतर से 242 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहम महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि पुलिस ने गश्त के दौरान एक नेपाली मूल की महिला से चरस बरामद की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें