फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा

Sat, 27 Jun 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर में डाकखाने के सामने एजाज बैटरी वर्क पर खड़ी बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम नगरिया कलां निवासी संतोष ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 26 जून की सुबह वह अपनी बाइक डाकखाने के सामने एजाज बैटरी वर्क पर खड़ी कर अंदर गए थे। इसी दौरान एक युवक उनकी बाइक लेकर भागने लगा। उन्होंने अपने दो साथियों के साथ दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह उर्फ बिट्टा उर्फ जोरा निवासी पट्टी दादू, थाना सुल्तान विंड, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें