फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में अंतिम शासक की खुली आर्मरी, हथियारों का जखीरा देख लोग चकित

Mon, 03 Feb 2020 08:37 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की जायदाद के बंटवारे की प्रक्रिया के तहत आज रियासतकालीन आर्मरी के दरवाजे खुले तो सबकी आंखें फटी रह गईं। आर्मरी में सोना और चांदी जड़ित हथियार मिले हैं। पहले दिन सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका। अभी दो दिन और गिनती की जाएगी।

विज्ञापन

 जिला न्यायालय ने आर्मरी खोलने के आदेश जारी किए थे। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने इसके लिए एसडीएम श्री पुंडीर, सीओ विद्या शुक्ल और शस्त्रों के जानकार राशिद खां व आमिर खां को कमेटी में शामिल किया था। एडवोकेट कमिश्नर मुजम्मिल हुसैन व सौरभ सक्सेना ने कमेटी की मौजूदगी में आर्मरी के ताले खुलवाए। यहां नवाब खानदान के सदस्य भी थे। जो ताले नहीं खुल सके, उन्हे तोड़ दिया गया।

ताले खोले गए तो सब हैरान रह गए। यहां संदूको और अलमारियों में बेशकीमती हथियारों का जखीरा था। कुछ हथियारों पर सोना और चांदी भी जड़े थे। एडवोकेट कमिश्नर ने सभी हथियारों की गिनती कराई। इस कार्य में काफी लंबा वक्त लगेगा। पहले दिन सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका। अभी दो दिन और गिनती की जाएगी। गिनती में पहले चार सौ से ज्यादा शस्त्र मिले हैं, जिनमें तलवारें, खंजर, भाले, पिस्टल, बंदूकें, रायफल और अन्य हथियार शामिल हैं। शस्त्रों की संख्या हजारों में है। एडवोकेट कमिश्नर के साथ साथ आर्मरी में मिले शस्त्रों की सूची प्रशासन भी बना रहा है। आर्मरी से जो शस्त्र मिले हैं, उनमें लंदन, हौलेंड, जर्मनी, अमेरिका, स्पेन, जापान आदि देशों की प्रमुख कंपनियों के शस्त्र शामिल हैं। इनमें रामपुर में बने शस्त्र शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की बहू नवाबजादी सबा दुररेज अहमद, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बदर दुररेज अहमद के बेटे जुलनूर अहमद, निगहत आब्दी, एडवोकेट कमिश्नर अरुण प्रकाश सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता हर्ष गुप्ता, संदीप सक्सेना, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, अधिवक्ता सुयश गुप्ता, दानिश कमर, शकेब अब्बास और शबाब हुसैन मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें