फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना गंज में फिलहाल शांति, पुलिस तैनात

Mon, 06 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गंज थाना क्षेत्र की कुम्हारों वाली गली में माहौल अब पूरी तरह शांत है। शुक्रवार को हुए बवाल के बाद यहां पर दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा था।

इस मामले में पुलिस ने दोनों ओर से करीब 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रखी है। इस घटना में संघ के नगर कार्यवाह जेल में हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सतर्कता के मद्देनजर कुम्हारों वाली गली और पुराना गंज में पुलिस बल रविवार को भी तैनात रहा।

पुराना गंज स्थित कुम्हारों वाली गली में शुक्रवार को बच्चों के विवाद पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों ओर से पथराव, मारपीट और फायरिंग हुई थी। एक घर के आगे  खड़ी पांच बाइकों में आग लगा दी गई थी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने बवालियों को खदेड़ा। उसके बाद से यहां पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एक पक्ष से बीस और दूसरे पक्ष से 59 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक दिन बाद दूसरे पक्ष से दर्ज एफआईआर में सपा के एक सभासद और एक ग्राम प्रधान सहित कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें