फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां ने अमर सिंह और संगीत सोम से बताया जान का खतरा

Sun, 18 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर सिंह की सपा से बढ़ती नजदीकियों के बीच प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने उन पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने अमर सिंह और भाजपा विधायक संगीत सोम से अपनी जान को खतरा बताया है। कहा कि दोनों ही नेता उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने अमर सिंह की पार्टी में वापसी की संभावनाओं पर कुछ साफ तो नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि ऐसे चरित्र वालों की वापसी के बारे में वे क्या कह सकते है? आजम खां ने शनिवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगीत सोम उनसे जान का खतरा बता रहे हैं, जबकि संगीत सोम तो खुद ही इतने बलवान हैं कि बीफ के तीन-तीन कारखाने चला रहे हैं।


हकीकत ये है कि संगीत सोम और अमर सिंह उनकी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके लिए वे पेशबंदी कर रहे हैं। कई दफा उनके खिलाफ प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई सुबूतों के अभाव में नही हो पाती। अमर सिंह की सपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे चरित्र के व्यक्ति की पार्टी में वापसी पर वे क्या कह सकते हैं?
विज्ञापन



उन्होंने बीफ के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। कहा कि मनोहर खट्टर का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। खट्टर के इस बयान से मुस्लिम समाज के लोग आहत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके बयान को गंभीरता से लेते हुए उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई करनी चाहिए।


प्रधानमंत्री को ये तय करना चाहिए अल्पसंख्यक वर्ग के लोग आखिर कहां जाएं। क्योंकि कोई भी देश नहीं छोड़ सकता। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति को लेकर जारी किए आदेश का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें