रामपुर। जिला अस्पताल में ओपीडी की सेवा बंद होने के बाद सोमवार को इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की लाइन लग गई। इस दौरान कई बार लोगों की आपस में नोकझोंक तक हुई लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में अलर्ट कर दिया है और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर बिल्कुल पांबदी लगा दी है।ताकि इस बीमारी पर पूरी तरह से अकुंश लगाए जा सके। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पूूरे यूपी के जिला अस्पतालों में शुक्रवार को ओपीडी सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए थे।उस आदेश के बाद ही सभी अस्पतालों में सेवाएं बंद हो गई थी।यहां के जिला अस्पताल में भी ओपीडी बंद कर दी थी। सोमवार को इमरजेंसी सुविधा चालू होने के कारण सुबह से ही इमरजेंसी वार्ड के बाहर मरीजों की काफी लंबी लाइन हो गई थी। दोपहर में यह लाइन और बढ़ गई थी। इस दौरान मरीजों भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा था। भीड़ को देखते हुए वहां पर पुलिस भी तैनात रही ताकि यहां पर भीड़ अधिक होने के कारण कोई बवाल नही कर सके। यहां पर तैनात स्टाफ की माने मेें एक दिन में सौ मरीज तक आ रहे है जिसमें लोगों को उल्टी या फिर बुखार की शिकायत आ रही है। जिनको देखकर लगा रहा है कि उसको भर्ती करना है,तो उसको भर्ती किया जा रहा है,नहीं तो दवा लेकर उसको घर भेज दिया जा रहा है। यही हाल महिला अस्पताल का भी है। यहां पर भी महिलाओं की भीड़ लग रही है।