केमरी। कस्बे के एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। पासपोर्ट अधिकारियों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया है। बरेली पासपोर्ट कार्यालय के अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केमरी के मोहल्ला मजुल्लानगर निवासी अतीक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि बरेली के प्रियदर्शनी नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय के अधीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए कार्यालय में आवेदन किया था। आरोपी का पहले से ही एक पासपोर्ट बना हुआ था। आरोपी ने आवेदन में अपनी उम्र में करीब 15 वर्ष का परिवर्तन भी कर लिया। आवेदन कर आरोपी ने अपना पासपोर्ट भी बनवा लिया। संवाद