फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते फंसे लोगों को लेकर रवाना हुई रोडवेज की तीन बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना से जंग जीतने को को पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन घोषित होने के बाद रोजगार की तलाश में बड़े शहरों या दूसरे राज्यों में गए लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान फैक्टरियां बंद हो गई हैं, मजदूरों को काम पर आने से मना कर दिया गया है। ऐसे में मजदूरों के पास बड़े शहरों में रहने-खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। लॉकडाउन की वजह से आने-जाने का भी कोई साधन नहीं है। ऐसे में हजारों की तादाद में मजदूर पैदल ही अपने घरों को निकल पड़े हैं। इनमें से सैकड़ों मजदूर शुक्रवार को रामपुर तक पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस से बचते-बचाते शुक्रवार की सुबह लगभग 100 मजदूर आंबेडकर पार्क के पास पहुंचे। वीर खालसा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह ने जिला प्रशासन को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद मौके पर एडीएम जेपी गुप्ता पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से बात की। मजदूरों को आंबेडकर पार्क में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बैठकर उनका पता नोट किया। वीर खालसा समिति ने मजदूरों के खाने-पीने का इंतजाम किया। मजदूरों के साथ महिलाएं और बच्चे भी थे। इसके बाद रोडवेज की तीन बसों को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद उसमें यहां पहुंचे यात्रियों को दिल्ली, लखनऊ और रुद्रपुर के लिए रवाना किया गया। बस में चढ़ने वाले सभी यात्रियों का हाथ और सामान भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें