मेडिकल अधिकारी करें नामित
रामपुर। लॉकडाउन के दौरान ऐसे व्यक्ति जिनका इलाज जनपद से बाहर के अस्पतालों से चल रहा है, उनकी सुविधा की लिए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जनपद से बाहर स्थित अस्पतालों से इलाज करा रहे व्यक्तियों की सुविधा के दृष्टिगत एक मेडिकल अधिकारी को नामित करें, जो मरीजों की जांच एवं परीक्षण के उपरांत यह सुनिश्चित करेंगे कि मरीज की बीमारी का इलाज जनपद में किया जाना संभव है अथवा नहीं। यदि जनपद में समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध न हो, तो अपने स्तर से परीक्षण उपरांत मेडिकल ट्रैवल पास निर्गत करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, ताकि मरीजों का इलाज समयबद्ध संभव हो सके।