फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया जा रहा सतर्क

Mon, 17 Feb 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिल्ली में मची भगदड़ और मौत के बाद रामपुर रेलवे स्टेशन के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। यहां सतर्कता के लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। यात्रियों के लिए भी एनाउंसमेंट के साथ नियम तोड़ने और कानून संबंधी जानकारी दी जा रही है। महिला यात्रियों को भी स्टेशन पर रोककर जीआरपी और आरपीएफ की टीम जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां ने बताया कि दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रामपुर रेलवे स्टेशन पर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि किसी भी हालत में ट्रेन आने से कुछ समय पहले प्लेटफार्म बदलने के लिए न कहा जाए, जिससे यात्री जल्दबाजी में पटरियों को क्रास करने पर मजबूर होते हैं। इसके लिए प्लेटफार्म बदलाव की स्थिति में ट्रेन आने से काफी समय पहले दो बार संबंधित ट्रेन के बारे में एनाउंस कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि टिकट विंडो पर किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। टिकट समय से और जल्दी यात्री के हाथ तक पहुंच जाएं, ताकि ट्रेन पकड़ने की जद्दोजहद में किसी भी तरह की भगदड़ न मच सके। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर कर्मचारियों को चेताया। वहीं उन्होंने बताया कि एनाउंसमेंट कराकर यात्रियों को भी जानकारी दी जा रही है। उनको पटरियों पर से भागने पर जुर्माने और सजा के बारे में बताया जा रहा है। वहीं किसी भी दशा में पुल का रास्ता पकड़ने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही ट्रेन के एनाउंसमेंट को ध्यान से सुनने और रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें