कल्याणकारी पर्यूषण महोत्सव के चौथे दिन सत्य धर्म के पालन का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया। महोत्सव में प्रात: काल में प्रक्षाल पूजन और शाम को सामूहिक आरती हुई। सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में डा. जीके जैन व सुरा जैन के नेतृत्व में पूजन किया गया।
ज्ञान, शांति परमार्थ व्यास की ओर से लड्डू का भोग लगाया गया। मथुरा चौरासी से आए पंडित शशांक शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि लोभ और पाप को छोड़कर आत्मा को शुद्ध किया जा सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साधना जैन की ओर से फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया।
इस दौरान संजय जैन, वंदना, पूनम, हरीश, सर्वेश, रमेश सेठी, सुनील, विजय दिवाकर, धमेंद्र सेठी, शीनू जैन, डा. शालू जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, फूटा महल स्थित मंदिर में चौथे दिन श्रद्धालुओं की ओर से भगवान का अभिषेक किया गया। दशलक्षण पूजा कर तत्वार्थ सूत्र वाचन सुनीता जैन शास्त्री की ओर से किया गया।
उत्तम सत्य धर्म को समझाया गया। सुनीता जैन शास्त्री और पदमा दीदी ने कहा कि उत्तम सत्य धर्म अपनाने से लोभ और पाप का नाश होता है। शाम को सामूहिक आरती, लकी ड्रॉ, शास्त्र प्रवचन, अतीत का स्मरण और प्रवचन आधारित प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया। संचालन जोड़ी रितेश जैन और सोनिया जैन रहे।
अशोक कुमार जैन, संयोजक पयूर्षण महोत्सव विशाल जैन, अनुराग जैन, देवेंद्र कुमार जैन, आशीष जैन, नितेश खंडेलवाल, प्रमोद कुमार जैन, अक्षय जैन, श्रेयांश जैन, रमेश जैन, भारत भूषण जैन, शिखर चंद जैन, नरेंद्र कुमार जैन, पंडित होतीलाल जैन, अंजू जैन, चंद्र प्रभा जैन, प्रीति जैन खंडेलवाल, पंखुरी जैन, नीता जैन, लीना जैन, शशि जैन, झलक जैन, सुरभि जैन, राज्ञा जैन, नीतू जैन आदि मौजूद रहे।