फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी न होने पर अभिभावकों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Thu, 19 Feb 2026 11:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम खूंटाखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य पर बच्चों के साथ अश्लीलता के आरोप में कार्रवाई न होने से नाराज अभिभावकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार शाम भाजपा नेता एवं ग्राम मुल्लाखेड़ा के प्रधान पति जोगेंद्र सिंह खैरा बिट्टू ने अभिभावकों और स्कूली बच्चों की मौजूदगी में प्रेस वार्ता कर आरोपी प्रधानाचार्य की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ भोट थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज है लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को थाने से बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं करता है तो अभिभावक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अभिभावकों ने इस संबंध में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को भी जानकारी दी है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संस्था को बंद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें